भारत
प्रधानमंत्री, राहुल गांधी की चुनावी रैलियां आज
लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर। प्रधानमंत्री आज महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में करेंगे कई रैलियां। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी तेलंगाना में करेंगे चुनाव प्रचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के तीन अलग अलग इलाकों में भाजपा की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली महाराष्ट्र के वर्धा में होगी वहीं आन्ध्र प्रदेश के राज महेन्द्रवरम और सिकंदराबाद में भी प्रधानमंत्री रैली करेगे। लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन।