खेल

वोट के अधिकार संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए एस.ए.एस. नगर में करवाई गई मैराथन

Posted on

सरीनू ने फुल मैराथन और कालिदास हिरावे ने हाफ़ मैराथन जीती

एस.ए.एस. नगर – पंजाब के खेल विभाग, जि़ला प्रशासन और डेली वल्र्ड ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों पर आधारित मैराथन करवाई। इसमें 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ़ मैराथन), 10 किलोमीटर और पाँच किलोमीटर के मुकाबले शामिल थे। इस मैराथन का विषय नौजवानों को वोटर के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ वोट डालने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री वी.पी. सिंह बदनौर मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर श्री बदनौर ने कहा कि इस दौड़ का मकसद लोगों को आगामी आम चुनाव में वोट डालने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने विजेताओं को इनाम भी बांटे।राज्यपाल ने इसको एक सकारात्मक संकेत करार दिया कि पंजाब डेली वल्र्ड मैराथन में तकरीबन 60,000 लोगों ने भाग लिया जो राज्य के समूह 22 जिलों में एक ही समय करवाई गई। अकेले मोहाली में 10,000 से अधिक लोगों ने इस मैराथन के विभिन्न मुकाबलों में भाग लिया। उन्होंने इस मैराथन को चुनाव आयोग की आई वोट मुहिम के साथ जोडऩे के लिए राज्य सरकार और डेली वल्र्ड समाचार-पत्र की सराहना की।
इस मौके पर विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को कुल 20.12 लाख रुपए के इनाम बांटे गए।अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक, जो मुख्य तौर पर कीनिया और इथोपिया से थे, ने इस मैराथन के विभिन्न मुकाबलों में कई इनाम जीते।पहली दौड़ और दूसरी दौड़ को अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल श्री संजय कुमार और तीसरी दौड़ को डी.जी.पी- कम -चेयरमैन श्री हरदीप ढिल्लों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आखिऱी 5 किलोमीटर के मुकाबले में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा कर खिलाडिय़ों को रवाना किया।
डेली वल्र्ड के सी.ई.ओ. श्री एच.एस. गुजराल ने कहा कि फुल मैराथन सरीनू ने जीती, जबकि मिकियन येमाता को दूसरा और रशपाल सिंह को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में ज्योति गवाटे विजेता रही, जबकि जिऩाहवोरक येनेथ को दूसरी और बरटूकान अडेवा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हाफ़ मैराथन कालिदास हिरावे ने जीती और अर्जुन प्रधान दूसरे और इसाक नडूरो तीसरे स्थान पर रहा। और विवरण देते हुये श्री गुजराल ने कहा कि हाफ़ मैराथन के महिला वर्ग डवच्च कोरेट जेबेट माइओ, किरनजीत कौर और ज्योति सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 10 किलोमीटर की फन रन में क्रमवार रोहत कुमार, विष्णु वीर सिंह और दिनेश कुमार विजेता रहे। महिला वर्ग में अर्पिता पहले, नन्दिनी गुप्ता दूसरे और रीनू तीसरे स्थान पर रही।डेली वल्र्ड के मुख्य संपादक श्री मनीष तिवाड़ी ने कहा कि मैराथन से एक तरफ़ सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां करवाई गई, जिसका दर्शकों ने ख़ूब आनंद माना। इस समारोह के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार, डायरैक्टर खेल विभाग श्रीमती अमृत गिल, चेयरमैन पंजाब पुलिस हाऊसिंग कॉरर्पेशन हरदीप सिंह ढिल्लों, डिप्टी कमिशनर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, जि़ला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर, प्रसिद्ध धावक मान कौर, ब्रिगेडियर हरचरन सिंह, बलदेव सिंह, राजिन्दर सिंह सीनियर, अजीत सिंह, बलविंद्र शम्मी, (सभी ओलम्पियन), गुरबखश सिंह (द्रोणाचारिया ऐवार्डी), रणधीर सिंह धीरा (अर्जुना ऐवार्डी), सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. सेनू दुग्गल, अतिरिक्त डायरैक्टर ओ.पी. लांबा, डिप्टी डायरैक्टर अजीत कमल सिंह, डिप्टी डायरैक्टर रणदीप सिंह आहलूवालीया, सहायक कमिशनर (ज), एस.डी.एम. जगदीप सहगल, सहायक डायरैक्टर खेलें करतार सिंह और जि़ला खेल अफ़सर सुरजीत सिंह समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO