पंजाब

आर.बी.आई द्वारा रबी सीजन के लिए पंजाब को 19,240.91 करोड़ रुपए के नकद हद कजर् को मंजूरी

Posted on

चंडीगढ़ – भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने रबी के आगामी मंडीकरण सीजन के लिए गेहूँ की खरीद के लिए पंजाब को 19,240.91 करोड़ रुपए के नकद हद कजऱ्(सी.सी.एल) की मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा इस सीजन के दौरान 130 लाख टन गेहूँ की खरीद करने के लिए माँगी गई सी.सी.एल. राशि में केंद्रीय बैंक द्वारा यह राशि जारी कर दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सी.सी.एल जारी करने से राज्य सरकार को गेहूँ की खरीद के लिए किसानों को समय पर भुगतान करने में मदद मिलेगी। रबी का सीजन 1 अप्रैल से शुरू होगा जो 25 मई तक चलेगा। केंद्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया जो कि पिछले साल के 1735 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले 105 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। इसी दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज बाद दोपहर गेहूँ की निर्विघ्न खरीद के लिए प्रबंधों का जायज़ा लिया और खाद्यऔर सिविल सप्लाई विभाग को सख्त हिदायतें जारी करते हुए किसानों को अपनी फ़सल बेचने में किसी किस्म की दिक्कत पेश न आने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO