पंजाब
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ड्रग और फूड केमिकल लैबोरेटरी की महिला अधिकारी की हत्या के तत्काल जांच के निर्देश
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के पुलिस प्रमुख को खरड़ की ड्रग और फूड केमिकल लैबोरेटरी में ज़ोनल लाईसेंसिंग अथॉरटी के तौर पर तैनात नेहा शौरी की हत्या की तत्काल जांच को यकीनी बनाने के लिए कहा है।महिला अधिकारी की हत्या पर चिंता प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच तेज़ करने के आदेश दिए हैं जिससे केस की तह तक जाने के अलावा दोषी को मिसाली सज़ा दिलानी यकीनी बनाई जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवक को अपनी ड्युटी निभाने में किसी के दख़ल देने या धमकाने की हरगिज़ इजाज़त नहीं दी जायेगी।यह बताने योग्य है कि आज प्रात:काल 11.40 बजे के लगभग मोरिंडा निवासी बलविन्दर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने अपने लाईसेंसी रिवॉल्वर के साथ नेहा शौरी पत्नी वरुण मौंगा निवासी पंचकूला की हत्या कर दी। दोषी पीडि़ता के दफ़्तर में गया और दो गोलियाँ चलाई। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की और काबू आने पर अपने आप को गोली मार ली । खरड़ के डी.एस.पी. जो तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, ने दोषी को हिरासत में ले लिया। वह इस समय पी.जी.आई. में उपचाराधीन है।