जीवन शैली

गाते गुनगुनाते रहने से याददाश्त रहती है सही

Posted on

एक स्टडी में यह बात साबित हो चुकी है अगर आपको अपनी याददाश्त सही रखनी है तो गाना गुनगुना शुरू कर दें। अधेड़ उम्र में शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने पर बाद की उम्र में स्मृति लोप होने का खतरा घट जाता है।

 800 महिलाओं पर यह अध्ययन किया गया जिनकी औसम उम्र 47 थीं। न्यूरोलोजी जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार मानसिक गतिविधियों में पढ़ना, वाद्ययंत्र बजाना, सामूहिक गायन, विभिन्न कार्यक्रमों में जाना, बागवानी करना, कसीदाकारी संबंधी कार्य, धार्मिक कार्यक्रमों में जाना आदि शामिल हैं।

स्वीडन के गोदनबर्ग विश्वविद्यालय के जेन्ना नजर ने कहा, ‘‘ये नतीजे संकेत करते हैं कि अधेड़ उम्र की ये गतिविधियां बुढ़ापे में स्मृति लोप को रोकने और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को संरक्षित रखने में भूमिका निभा सकती हैं। ’’ नजर ने एक बयान में कहा, ‘‘यह रोमांचक है क्योंकि ये ऐसी गतिविधियां हैं जिन्हें लोग बड़ी आसानी से और बिना ढेर सा पैसा खर्च किये अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।’’




Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO