मनोरंजन

फिल्ममेकर ने लगाया अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Posted on

फिल्ममेकर का आरोप- ‘पैसे लेकर धमका रही हैं अमीषा पटेल’, रांची कोर्ट में दर्ज हुआ केस।

बॉलीवुड -बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर वह अपने बोल्ड फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अमीषा अक्सर सोशल मीडिया के जरीए अपने फैंस के रू-ब-रू होती हैं। वह अपने सोशल अकाउंट पर अपनी बेहट हॉट और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। इनता ही नहीं अमीषा अपने इस आदत की वजह से अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं। इसी बीच अमीषा को लेकर खबर सामने आई है। कहा जा रहा है एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

रांची के एक फिल्म मेकर ने अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रांची कोर्ट में केस दर्ज कराया है। फिल्ममेकर ने बताया कि एक्ट्रेस ने एक फिल्म के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स और मेकर्स कानूनी पचड़ों में पड़ते दिख रहे हैं। प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा हाल तक जेल में बंद रही। आयुष्मान खुराना पर कहानी चुराने के आरोप के चलते मुंबई हाई कोर्ट में केस चल रहा है। अब अमीषा पटेल पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।

अमीषा पटेल पर लगे 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, प्रोड्यूसर ने भेजा नोटिस। मामला रांची लोअर कोर्ट में है। झारखंड के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह उन्हें कोर्ट में घसीट चुके हैं। अमीषा पर ढाई करोड़ न लौटाने के आरोप हैं। वह अजय ने अमीषा को दिए थे। अमीषा उसे देसी मैजिक की मेकिंग और पब्लिसिटी में लगाने वाली थी। अजय कुमार सिंह के मुताबिक, ‘अमीषा के खिलाफ अगले दस दिन में गैरजमानती वारंट जारी हो सकता है। उन्होंने पिछले साल फिल्म के लिए पैसे लिए थे। हमारी एग्रीमेंट इस बात को लेकर हुई थी कि फिल्म बनने के बाद पूरे पैसे लौटाए जाएंगे। सितंबर में अमीषा ने तीन करोड़ के चेक दिए, मगर वे बाउंस हुए।

उसके बाद उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। उनके बिजनेस पार्टनर ने व्हाट्सएप चैट पर अमीषा की राजनीतिक रसूख वाले नेताओं वगैरह के साथ फोटोज शेयर करने लगे। उसके जरिए वे हमें धमका रहे थे कि कोर्ट या मीडिया में जाने से कुछ निकलने वाला नहीं।’ फिल्म मेकर ने अपने बयान कहा कि मैंने अमीषा से इस बारे में सवाल किया साथ ही कहा कि मेरे पैसे वापस लौटा दें। इस पर उन्होंने मुझे 3 करोड़ का चेक दिया, ये चेक जब मैंने बैंक में जमा किया तो बाउंस हो गया। जिसके बाद मैंने उन्हें चेक बाउंस होने की जानकारी दी, इस पर एक्ट्रेस ने मुझसे पैसे वापस नहीं करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होेंने इन सब के बाद कई फेमस लोगों के साथ फोटों दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।

फिल्ममेकर ने अमीषा पटेल और कुणाल की फिल्म देसी मैजिक के लिए 2.5 करोड़ रुपये दिए थे। फिल्ममेकर ने बताया कि अमीषा ने उनसे कहा था कि फिल्म 2018 तक पूरी हो जाएगी जिसके बाद रिलीज कर दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म के रिलीज होते ही उनका जो भी ब्याज होगा वो उन्हें वापस कर देंगी।

अमीषा की इस फिल्म में जायेद खान, रणधीर कपूर, साहिल श्रॉफ और रवि किशन काम करने वाले थे तो वहीं अमीषा इसमें डबल रोल में थी। इस फिल्म को अमीषा अपने पार्टनर कुणाल के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहीं थी जिसकी शूटिंग का काम 2013 में शुरू हुआ। लेकिन न तो ये फिल्म अब तक रिलीज हुई और ना ही अजय को उनके पैसे वापस मिले। पैसों के नाम पर उन्हें सिर्फ चेक दिए गए जो बैंक में जमा कराने पर बाउंस हो गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO