खेल
इंडिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता
पी.वी. सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में स्थान बनाया वहीं प्रणॉय, कश्यप और श्रीकांत भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
इंडिया
ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल मुकाबले में भारत की शीर्ष खिलाड़ी
पीवी सिंधू ने हांग कांग की डेंग जोय शुआन को सीधे गेम में 21-11 21-13 से
हरा कर प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया है।इसके इतर
पुरुष एकल में भी भारत के शीर्ष पुरूष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने चीन के
लू गोंजू को 21-11,21-16 को शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
जबकि एच.एस. प्रणॉय ने उलटफेर करते हुए पूर्व विश्व नंबर दो खिलाड़ी
डेनमार्क के जोर्गेनसन को कड़े संघर्ष में 21-19, 20-22 और 21-17 से हरा
कर प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में सफलता प्राप्त की।
वहीं
भारत के एक अन्य खिलाड़ी पी कश्यप ने भी क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया
है। उन्होने थाईलैंड के टी.सीनसोमबनसुक को 21-11, 21-13 से सीधे गेम में
शिकस्त दी।