संसार

बांग्लादेश: ढाका में बहुमंज़िला इमारत में भीषण आग

Posted on

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई वहीं दर्जनों लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बनानी इलाके में बृहस्पतिवार को 22 मंजिली इमारत में भीषण आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। इमारत में कपड़ों और इंटरनेट सेवा देने वाली कई दुकानें हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि इमारत की आठवीं मंजिल पर लगी आग अन्‍य मंजिलों तक पहुंच गई। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO