भारत
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन-दिवसीय दौरे पर बोलिविया पहुंचे
किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली बोलिविया यात्रा है
राष्ट्रपति
राम नाथ कोविंद तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में बोलिविया पहुंच गए
हैं। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली बोलिविया यात्रा है। बोलिविया
के राष्ट्रपति इवो मोरेल्स ने सांता क्रुज़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति राम नाथ
कोविंद का औपचारिक तौर पर स्वागत किया वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने भी गार्ड
ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया। पारंपरिक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति कोविंद
को सांता क्रुज़ शहर की चाबी भेंट की गई। अपने तीन-दिवसीय दौरे में
राष्ट्रपति कोविंद बोलिविया के अपने समकक्ष से बातचीत करेंगे। इसके
अतिरिक्त वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे और व्यापार बैठकों को
भी संबोधित करेंगे।