भारत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मृत्यु हो गई वहीं करीब 30 लोग घायल हो गए।
उत्तर
प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर
आज सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस पर सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई
और करीब 30 लोग घायल हो गये। यह बस आगरा से नोएडा की ओर आ रही थी। ग्रेटर
नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बस
यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्राले से टकरा गई । घायलों को अस्पताल में
भर्ती करा दिया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त
कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए
घायलों को समुचित चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।