पंजाब

विजीलैंस द्वारा सेवा केंद्र का कर्मचारी 4000 रुपए की रिश्वत लेता काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सेवा केंद्र माहिलपुर जि़ला होशियारपुर में तैनात हैल्प डैस्क ऑपरेटर कोमलप्रीत को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और उसके एजेंट के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। उक्त ऑपरेटर को शिकायतकर्ता जसविन्दर सिंह निवासी गाँव हलूवाल जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके पिता की मौत का सर्टिफिकेट बनाने के एवज़ में उक्त ऑपरेटर और उसके एजेंट जसविन्दर सिंह द्वारा 4000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ऑपरेटर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO