मनोरंजन

सोनी राजदान ने बेटी आलिया और रणबीर के रिलेशन की खबरों पर दिया बयान

Posted on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशन को लेकर कोई न कोई न खबर आती रहती है। अब तो दोनों एक साथ कई इवेंट्स और पार्टीज अटेंड करते हैं। इतना ही नहीं पिछेले कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी आ रही हैं।

अब हाल ही में दोनों के रिलेशन को लेकर जब आलिया की मां सोनी राजदान से पूछा तो उन्होंने कहा, ये उसकी पर्सनल लाइफ है। रणबीर भी बहुत ही प्यारा लड़का है। मुझे लगता है कि आलिया ने जिसे भी डेट किया है या करेगी ये उसकी च्वाइस है। मैं उसे हमेशा सपोर्ट करूंगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सब मुझे डिस्कस करना चाहिए।

उन्होंने कहा उसकी पर्सनल लाइफ को पब्लिकली डिस्कस करना सही नहीं है। अगर वो इस रिश्ते में खुश है तो मैं भी उसकी मां होने के नाते खुश हूं। हाल ही में हुए फिल्मफेयर के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

आलिया भट्ट ने अवॉर्ड मिलने के बाद आलिया भट्ट ने स्टेज पर अपनी स्पीच में रणबीर कपूर को ‘स्पेशल मैन’ का नाम दिया और आई लव यू भी कहा। आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच में कहा था-मेघना, मेरे लिए राजी तुम हो। ये तुम्हारे खून-पसीना का रिजल्ट है।

इसके बाद उन्होंने अपने लीड हीरो विक्की कौशल को शुक्रिया किया। कहा- तुम्हारे बिना फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी। आलिया ने आगे अपने मेंटर करण जौहर को शुक्रिया कहा। राजी गर्ल ने रणबीर की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि आज सब कुछ प्यार के नाम है। वहां मेरा सबसे खास शख्स है। आई लव यू (रणबीर कपूर)। आलिया के ऐसा कहने के बाद कैमरा रणबीर की तरफ किया गया तो वो शर्मा रहे थे और अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहे थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO