व्यापार

जेट एयरवेज का अप्रैल अंत तक 40 अतिरिक्त विमान उड़ाने का लक्ष्य

Posted on

कर्ज संकट से उबरने को प्रयासरत जेट एयरवेज ने सरकार को सूचित किया है कि इस समय उसके 35 विमान उड़ान भर रहे हैं और अप्रैल अंत तक उसने 40 और विमानों को उड़ान सेवा में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

जेट एयरवेज ने सरकार को बताया कि इस समय उसके 35 विमान उड़ान भर रहे हैं और अप्रैल तक 40 और विमानों को उड़ान सेवा में लाने का है लक्ष्य। कर्ज संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का पूरा नियंत्रण अब इसके कर्जदाताओं के हाथों में आ गया है। कर्जदाता बैंकों के समूह ने एयरलाइन में 1,500 करोड़ रुपये डालने का फैसला किया है।

नागरिक उड्डयन सचिव ने यह जानकारी देते हुए कहा, ‘‘जेट एयरवेज को उम्मीद है कि सोमवार अथवा मंगलवार तक वह उन्हें पट्टे पर विमान देने वालों के साथ कोई सहमति बना लेंगे। जेट ने जिस योजना को आगे किया है उसके मुताबिक जेट एयरवेज को उम्मीद है कि अगले महीने के अंत तक वह 40 और विमानों को उड़ान कार्यों में ला सकेंगे।’’  उन्होंने कहा कि इस समय 35 विमान उड़ान सेवाओं में है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब कोई और विमान जमीन पर खड़ा नहीं होगा।

कर्ज संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल ने 26 साल तक इस एयरलाइन को चलाने के बाद सोमवार को बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कंपनी का पूरा नियंत्रण अब इसके कर्जदाताओं के हाथों में आ गया है। कर्जदाता बैंकों के समूह ने एयरलाइन में 1,500 करोड़ रुपये डालने का फैसला किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO