भारत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मिला क्रोएशिया का सर्वोच्‍च सम्‍मान

Posted on

भारत-क्रोएशिया के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया गणतंत्र के सर्वोच्‍च सम्‍मान-ग्रैंड ऑर्डर ऑफ किंग टॉमिस्‍लाव एंड ग्रैंड स्टार से सम्‍मानित किया गया।

क्रोएशिया के राष्‍ट्रपति ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भारत और क्रोएशिया के बीच संबंधों और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए ग्रैंड ऑर्डर ऑफ किंग टॉमिस्‍लाव एंड ग्रैंड स्टार से सम्‍मानित किया। यह क्रोएशिया गणतंत्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान है।

दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई, जिसमें आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक,पर्यटन और खेल के क्षेत्र में चार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि दोनों देश सभी स्‍वरूपों के आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए एक मजबूत वैश्विक तंत्र विकसित करने और पुलवामा आतंकी हमले जैसी बर्बर कार्रवाई के जिम्‍मेदार तत्‍वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।

राष्ट्रपति ने क्रोएशिया में रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात की औऱ उनके साथ संवाद किया। उन्होंने शानदार स्वागत के लिए क्रोएशिया का शुक्रिया अदा किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO