व्यापार

विजीलैंस द्वारा 3,000 रूपये की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका कडिय़ाल, जि़ला अमृतसर में तैनात पटवारी शविन्दरजीत सिंह को 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया। पटवारी हुक्म चंद को शिकायतकर्ता नवदीप सिंह निवासी गाँव कमबो, जि़ला अमृतसर की शिकायत पर 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसके ताये की ज़मीन का इंतकाल करने के बदले 3500 रुपए की माँग की गई है और सौदा 3,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अमृतसर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO