व्यापार

पंजाब नेशनल बैंक पर आरबीआई ने लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

Posted on

आरबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना SWIFT के नियमों में अनियमितता बरतने के चलते लगाया है।

सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। पीएनबी पर यह जुर्माना वैश्विक मैसेंजर सॉफ्टवेयर-स्विफ्ट के नियमों का उल्लंघन करने के कारण लगाया गया है। पीएनबी ने नियामकीय सूचना में कहा कि आरबीआई ने 25 मार्च को पीएनबी को लिखे पत्र में इसकी सूचना दी है।

इससे पहले इसी वर्ष में आरबीआई ने 36 सरकारी और निजी बैंकों पर स्विफ्ट नियमों को लेकर 71 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था, जिसमें पीएनबी शामिल नहीं था। इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए SWIFT का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक तरह का सॉफ्टरवेयर है जिसका इस्तेमाल विश्व के सभी बैंक आपस में ट्रांजैक्शन के लिए करते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO