व्यापार

इनकम टैक्स विभाग ने लगभग 60 करोड़ रुपये में नीलाम कीं नीरव मोदी की पेंटिग्स

Posted on

इनकम टैक्स ने विभाग ने नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से लगभग 60 करोड़ रुपये हासिल किए। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानि के PMLA कोर्ट ने जांच एजेंसियों को नीलामी करने की अनुमति दी थी।

इनकम टैक्स ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को हुई नीलामी से 59.37 करोड़ रुपये हासिल किए। विभाग ने उसकी कुल 68 पेंटिग्स को नीलामी लगवाई। नीरव मोदी इस समय समय लंदन की जेल में है। इन पेंटिग्स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं।

वीएस गायतोंडे द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग 25.24 करोड़ रुपये में बिकी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट ने जांच एजेंसियों को नीरव मोदी के मालिकाना हक वाली पेंटिंग और वाहन नीलाम करने की अनुमति दी थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO