संसार

इजरायल सेना ने गाजा पट्टी में हमास ठिकानों पर शुरू किए हमले

Posted on

इजरायल ने गाजा पट्टी की तरफ से किए गए रॉकेट हमले के जवाब में कार्रवाई करते हुए इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
इज़राइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर हमले किए हैं। ये हमले तेल अवीव के उत्तर में रॉकेट से एक मकान को निशाना बनाने के एक घंटे बाद हुए। इज़राइल रक्षा बलों ने कहा है कि हमास के राजनीतिक नेता और गुट के सैन्य खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया गया।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में सात लोग घायल हुए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इजरायल इस हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अबतक किसी फिलिस्तीनी आतंकवादी गुट ने इन रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO