पंजाब

विजीलैंस द्वारा आबकारी इंस्पेक्टर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज आबकारी और कर विभाग गिदड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर दीप दीदार सिंह को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।उक्त इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह निवासी गाँव दानेवाला, श्री मुक्तसर साहिब की शिकायत पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी बताया कि वह शराब का ठेकेदार है और आबकारी इंस्पेक्टर दीप दीदार उसे धमका कर उससे 60,000 रुपए की रिश्वत माँग रहा है। जिसके उपरांत उसके द्वारा उक्त इंस्पेक्टर को 20,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर अदा किये जा चुके हैं।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उक्त दोषी के विरुद्ध फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO