खेल

Sultan Azlan Shah Cup 2019: भारत का सामना मलेशिया से

Posted on

भारतीय हॉकी टीम, सुल्तान अजलान शाह कप में अपने तीसरे मुकाबले में आज मेजबान मलेशिया से खेलेगी। 6 टीमों की तालिका में भारतीय टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है।
अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का सामना मलेशिया से होगा। मैच के आखिरी पलों में गोल खाना भारतीय टीम की पुरानी परेशानी रही है और पिछले मैच में कोरिया के खिलाफ मैच खत्म होने से 22 सेकंड पहले गोल खाने के चलते भारतीय टीम को 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। अपने तीसरे लीग मैच में मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम इस कमज़ोरी से पार पाने की कोशिश करेगी।

पहले मैच में भारत ने जापान को 2-0 से हराया था लेकिन टीम का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा था।  6 टीमों की तालिका में भारतीय टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है। एक जीत और एक ड्रॉ के बाद भारत के खाते में चार अंक हैँ। मलेशिया दो जीत दर्ज करके तालिका में सबसे ऊपर है। मलेशिया ने पोलैंड को 5-1 से और जापान को 4-3 से मात दी। कोरिया चार अंक के साथ बेहतर गोल औसत के आधार पर दूसरे स्थान पर है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO