खेल

हंगरी ने 2-1 से जीता मैच, 79 साल बाद क्रोएशिया को हराया

Posted on

वर्ल्ड कप रनरअप क्रोएशिया को यूरो कप क्वालिफायर में हंगरी से हार मिली। वर्ल्ड रैंकिंग में 52 नंबर पर काबिज हंगरी ने नंबर-4 क्रोएशिया को 2-1 से हराया। हंगरी की टीम की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 52, जबकि क्रोएशिया ने 2018 में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। हंगरी की ओर से एडम सजलई और मैट पेटकई ने और क्रोएशिया के लिए एंटे रेबिक ने गोल किए।

हंगरी के मैट पेटकई ने विजयी गोल किया। टीम को क्रोएशिया के खिलाफ 79 बाद जीत मिली है। हंगरी की टीम के दो मैच में तीन पॉइंट हैं। वह ग्रुप ई में तीसरे नंबर पर काबिज है। क्रोएशिया तीन पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है।

जर्मनी ने नीदरलैंड को हराया। ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में जर्मनी ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया। मैच के 90वें मिनट में जर्मनी के निको स्कल्ज ने गोल कर जीत दिलाई। जर्मनी के लिराय साने और सर्गेई गनाबरी ने भी गोल किए। नीदरलैंड के डी लाइट्स और मेम्फिस डिपे ने गोल किए।

यूरो कप क्वालिफायर हंगरी ने 79 साल बाद क्रोएशिया को हराया, 2-1 से जीता मैच। बेल्जियम ने साइप्रस को 2-0 से हराया। टीम ग्रुप आई में टॉप पर है। अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे एडेन हेजार्ड ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। उनका यह 30वां इंटरनेशनल गोल है। इसके बाद 18वें मिनट में मिकि बैट्सहुऐई ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO