व्यापार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100, निफ्टी 11,400 के पार

Posted on

नई दिल्ली – सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुलने वाला शेयर बाजार दूसरे दिन तेजी के साथ खुला। मंगलवार को शेयर मार्केट की शुरुआत अच्छी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक 77.38 अंक (0.20%) मजबबूत होकर 37,886.29 पर जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.95 अंक (0.18%) मजबूत होकर 11,375.20 पर खुला।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 356 अंक लुढ़ककर 37,808.91 जबकि निफ्टी 102.65 अंकों (0.90%) की गिरावट के साथ 11,354.25 पर बंद हुआ था। 9:28 बजे सेंसेक्स के 23 शेयरों में खरीदारी जबकि 8 शेयरों में बिकवाली हो रही थी। उधर, निफ्टी 37 शेयर हरे निशान में थे जबकि महज 13 शेयरों को लाल निशान में देखा गया।

बीएसई पर ओएनजीसी के शेयर में 2.24 फीसदी, कोल इंडिया में 1.31 फीसदी, एनटीपीसी में 1.11 फीसदी, रिलायंस में 0.96 फीसदी और वेदांता लिमिटेड के शेयर में 0.91 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। जबकि, एनएसई पर आईओसी के शेयर में 3.07 फीसदी, ओएनजीसी में 2.66 फीसदी, कोल इंडिया में 2.07 फीसदी, एनटीपीसी में 1.85 फीसदी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 1.73 फीसदी की तेजी देखी गई।

बीएसई पर इंफोसिस के शेयर में 1.42 फीसदी, टीसीएस में 1.31 फीसदी,पावरग्रिड में 0.77 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.34 फीसदी और बजाज ऑटो के शेयर 0.28 फीसदी की गिरावट देखी गई। जबकि एनएसई पर इंफोसिस के शेयर में 1.56 फीसदी, टेरक महिंद्रा में 0.75 फीसदी, टीसीएस में 0.72 फीसदी, यूपीएल में 0.46 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज कई गई।
सुबह 9.35 मिनट की बात करें तो सेंसेक्स (बीएसई) 94.20 अंक (0.25%) चढ़कर 37,903.11 पर जबकि निफ्टी (एनएसई) 32.30 अंक (0.28%) चढ़कर 11,386.55 पर कारोबार कर रहा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO