भारत
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में क्रोएशिया पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति राम
नाथ कोविंद क्रोएशिया पहुंचे। मेजबान देशों के साथ व्यापार, निवेश और
नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए
होगी बात।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की
11 दिवसीय यात्रा के पहले चरण में क्रोएशिया पहुंच गए। साल 2019 में
राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश
कुमार ने बताया कि वो क्रोएशिया और बोलीविया की यात्रा करने वाले भारत के
पहले और चिली का दौरा करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति मेजबान
देशों के नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख
क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे। वह अपने व्यस्त
व्यावसायिक कार्यक्रमों के अलावा विश्वविद्यालयों को संबोधित करने के साथ
ही वहां भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।