भारत
कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी स्कीम के वादे को बीजेपी ने बताया छलावा
कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी स्कीम के वादे को बीजेपी ने छल बताते हुए
कहा कि बार-बार के धोखे के बाद कांग्रेस ने फिर लोगों से धोखा किया है।
कांग्रेस का इतिहास गरीबी हटाने का नहीं रहा वो योजनाओं के नाम पर छल करती
है।
कांग्रेस के न्यूनतम आय गारंटी स्कीम के वादे को बीजेपी ने छल
बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा है कि कांग्रेस के दावे
के उलट बीजेपी गरीबों को ज्यादा पैसा दे रही है।
जेटली ने
कांग्रेस पर हमले बोलते हुए कहा कि उसका इतिहास गरीबी हटाने का नही रहा है।
योजनाओं के नाम पर पर छल कपट का रहा है। इंदिरा जी ने गरीबी हटाने का नारा
दिया।लेकिन उनकी गरीबी हटाने में कोई ध्यान दिया गया।
जेटली ने कहा गरीबी के नाम पर 50 साल तक देश को गुमराह किया गया।