खेल
डेल्ही केपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराया
आईपीएल के रविवार के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है।
आईपीएल
के रविवार के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइज़र्स
हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी
करने का फैसला किया। इस साल आईपीएल में वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर ने
हैदराबाद को शानदार शुरुआत दी। वो 85 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो 39 और
विजय शंकर के 40 रन की बदौलत सनराइज़र्स हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर
181 रन बनाए।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस लिन के जल्द
आउट होने के बाद नितिश राना और रॉबिन उत्थपा ने पारी को संभाला। उत्थपा ने
35 और राना ने 65 रन का योगदान दिया। मुश्किल दिख रहे लक्ष्य को एंड्रे
रसेल ने शानदार शॉट्स की बदौलत आसान बना दिया। उन्होंने 19 गेंदों पर 49 रन
बनाए। आखिर में शुभमन गिल ने दो छक्के लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर
दी। रविवार के दूसरे मैंच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37
रनों से हरा दिया. दिल्ली के 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई
176 रन ही बना सकी. दिल्ली की तरफ से रिषभ पंत ने 27 गेंदों मे 78 रनों
की ताबड़ तोड़ पारी खेली.