व्यापार

बाजार में गिरावट जारी सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 11,400 के नीचे

Posted on

नई दिल्ली – सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। इसमें सेंसेक्स 313.61 अंक गिरकर 37,851.00 और निफ्टी 61 पॉइंट नीचे आकर 11395.65 पर थे। इससे पहले शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 222 अंक गिरकर 38164 और निफ्टी 64 अंक गिरकर 11456 पर बंद हुआ था।

सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सोमवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। इसमें सेंसेक्स 313.61 अंक गिरकर 37,851.00 और निफ्टी 61 पॉइंट नीचे आकर 11395.65 पर थे।
सेंसेक्स की बात करें तो ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया और पावर ग्रिड हरे निशान पर खुले थे। वहीं मारुति, एशियन पेंट्स, टीसीएस, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, रिलायंस, यस बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा मोटर्स आदि के शेयर लाल निशान पर खुले।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स करीब 380 अंकों तक लढ़क गया। वैश्विक अर्थव्यवस्था की खराब हालत की आशंका के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशकों ने भारी बिकवाली की, जिसका असर भारत समेत अन्य एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 375 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड 37,790 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 11,400 के नीचे फिसल चुका है। सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर निफ्टी करीब 97 अंकों की गिरावट के साथ 11,359.75 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 41 शेयर लाल निशान में जबकि 9 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

वहीं सेंसेक्स में बैंकिंग और मेटल स्टॉक्स में जबरदस्त बिकवाली हुई है। गौरतलब है कि अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग के कमजोर आंकड़ों अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका को हवा दी है। अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स गिरकर 21 महीनों के निचले स्तर पर जा चुका है।

शुक्रवार को डाउ जोंस भारी बिकवाली की वजह से 460.19 अंक टूटकर 25,502.32 पर बंद हुआ। वहीं स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 इंडेक्स 54 अंकों की गिरावट के साथ 2800.71 पर बंद हुआ, जो 3 जनवरी के बाद से आई सबसे बड़ी गिरावट है।
अमेरिकी शेयर बाजार में यह गिरावट वैसे समय में आई है, जब फेडरल रिजर्व इस साल के दौरान ब्याज दरों में इजाफा नहीं किए जाने का संकेत दे चुका है।

सबसे ज्यादा पिटाई बैंक और टेक्नोलॉजी शेयरों की हुई, जिसकी वजह से अमेरिका बाजार दबाव में आ गया। सेसेक्स में भी बैंकिंग काउंट पर जबरदस्त दबाव देखने को मिला है। एसएंडपी बीएसई का बैंकिंग इंडेक्स करीब 350 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव में बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई का शेयर ट्रेड कर रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हावी हुई मुनाफावसूली की वजह से शुक्रवार को सेंसेक्स 222.14 अंकों की गिरावट के साथ 38,164.61 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 64.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,500 के नीचे 11,456.90 पर बंद हुआ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO