व्यापार
टाटा मोटर्स की कारें होंगी अगले महीने से महंगी
टाटा मोटर्स की कारें अगले महीने से 25 हजार रुपए तक महंगी होंगी
नई
दिल्ली – टाटा मोटर्स अगले महीने की शुरुआत में कारों की कीमतों में 25000
रुपए तक का इजाफा करेगी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसका कहना है
कि लागत बढ़ने और बाहरी आर्थिक वजहों से रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
टाटा
मोटर्स के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट), मयंक पारीक का कहना
है कि आने वाले महीनों में हमें ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है। कंपनी के
पोर्टफोलियो में टियागो, हेक्सा, टाइगर, नेक्सॉन और हैरियर जैसी गाड़ियां
शामिल हैं।
कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना
पड़ा। टाटा की गाड़ियों की मौजूदा कीमत 2.36 लाख रुपए से 18.37 रुपए तक।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की देश की 4 प्रमुख कंपनियों में शामिल है।
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में यह सबसे बड़ी कंपनी है। टाटा मोटर्स की
गाड़ियों की मौजूदा कीमत 2.36 लाख रुपए से लेकर 18.37 लाख रुपए तक है। टाटा
से पहले टोयोटा भी कुछ गाड़ियों की कीमत में अप्रैल से बढ़ोतरी का ऐलान कर
चुकी है।