संसार

मध्य लंदन की सड़कों पर ब्रेक्जिट विरोधी रैलियां

Posted on

यूरोपीय संघ के ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने में देरी को स्वीकार करने के बाद यह रैली निकाली गई।

हजारों की तादाद में लोगों ने कल ब्रिटेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता के मुद्दे पर एक और जनमत संग्रह कराए जाने की मांग को लेकर मध्य लंदन की सड़कों पर ब्रेक्जिट विरोधी रैलियों में भाग लिया। यूरोपीय संघ के ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने में देरी को स्वीकार करने के बाद यह रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सांसदों के इस मुद्दे पर जारी गतिरोध को समाप्त करने में विफल रहने के बाद ब्रिटेन की जनता को ब्रेक्जिट पर मतदान करने का एक और अवसर दिया जाना चाहिए। उन्हें अन्य के साथ-साथ ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और पूर्व कंजरवेटिव मंत्री जस्टिन ग्रीनिग सहित कई ब्रेक्जिट विरोधी राजनेताओं का समर्थन प्राप्त है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO