मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन को 30 दिन का अल्टीमेटम और कड़ी चेतावनी

Posted on

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबसे चहेते पारिवारिक और कॉमेडी शोज में से एक है। पिछले कुछ वक्त से शो की जान कही जाने वाली दया बेन यानी दिशा वकानी शो से नदारद हैं। दिशा लंबे वक्त से मेटर्निटी लीव पर हैं मेकर्स के फुल कोऑपरेट करने के बावजूद वो अब तक वापस नहीं लौटी हैं। दिशा के नखरों को देखते हुए प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने उन्हें अब 30 दिन का नोटिस थमा दिया है।

30 दिन में नहीं लौटी दिशा तो कर दी जाएंगी रिप्लेस। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में शो पर वापसी की समय सीमा दी गई है। अब या तो दिशा शो में वापस लौटें या मेकर्स उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर उन्हें रिप्लेस कर देंगे।

नोटिस को लेकर प्रोड्यूसर असित कहते हैं- ‘हमारा कॉन्ट्रैक्ट दिशा के साथ खत्म नहीं हुआ है। अगर वो वापस लौटना चाहती हैं तो तय समय में लौटें, ये दोनों के लिए अच्छा होगा।’ दिशा ने 2017 में बेटी को जन्म दिया था। तब वो सिर्फ 6 महीने की मैटर्निटी लीव पर गई थीं, लेकिन अब लगभग दो साल हो गए हैं और दिशा शो पर अब तक नहीं लौटी हैं। चूकिं दिशा शो की एक अहम किरदार रहीं है इसलिए मेकर्स उनके साथ काफी नर्मी से पेश आ रहे थे, लेकिन अब दिशा का इंतजार करना उन्हें ठीक नहीं लगा रहा है। इसलिए उन्हें 30 दिन का अल्टीमेटम थमा दिया गया है।

दिशा ने रखी ज्यादा फीस और कम काम की मांग। एक रिपोर्ट की मानें तो दिशा शो में वापस आने के लिए फीस बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं वो महीने में सिर्फ 15 दिन और दिन में सिर्फ 4 घंटे ही शूट करना चाहती हैं। उनके पति मयूर पाड़िया ने मेकर्स को दो टूक कह दिया है कि वो दिशा की मांगे मानेंगे तो ही वो शो पर वापस लौटेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO