खेल

भारतीय महिला टीम ने जीता सैफ फुटबॉल कप

Posted on

सैफ फुटबॉल कप में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए मेजबान नेपाल को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल कर ली है.

नेपाल के बिराट नगर के शहीद रंगशाला स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का परिचय दिया और खिताब को जीत कर ही दम लिया.

भारत की तरफ से डालमिया छिब्बर, ग्रेस डेंगमई और अंजु तमांग गोल दागने में सफल रहीं, जबकि नेपाल की तरफ से सबित्रा भंडारी एक मात्र स्कोरर रहीं.

गौरतलब है कि पिछली बार 2016 में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर ट्रॉफी जीती थी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO