व्यापार

कर्नाटक सरकार ने किया ओला का लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित

Posted on

कर्नाटक के परिवहन विभाग ने ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रवाइडर ओला के लाइसेंस को अगले 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ओला ऐ पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी है।
बेंगलुरु – कर्नाटक के परिवहन विभाग ने ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रवाइडर ओला के लाइसेंस को अगले 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ओला ऐप पर टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी है।

परिवहन विभाग ने कहा कि कंपनी को उसके आदेश की प्राप्ति के बाद 3 दिन के भीतर अपना लाइसेंस उसके पास जमा कराना होगा। साथ ही उसे शुक्रवार से तत्काल अपनी टैक्सी बुकिंग सेवा रोकने का भी आदेश दिया गया है।

विभाग ने कहा कि कंपनी ने ओला का संचालन करने वाली कंपनी एनी टेक्नॉलजीज प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु ने कर्नाटक ऑन-डिमांड परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम-2016 का उल्लंघन किया है। इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेंगलुरु (दक्षिण) की रिपोर्ट के आधार पर उसका लाइसेंस 6 माह के लिए निलंबित किया जाता है।

ओला ने कहा कि वह कानून का अनुपालन करने वाली कंपनी है और वह मामले के सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान के लिए सभी विकल्पों पर काम कर रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO