भारत

भाजपा ने की 36 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी

Posted on

भाजपा ने की उम्मीदवारों की एक और सूची जारी, 36 उम्मीदवारों की लिस्ट में ज्यादात्तर उम्मीदवार आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के, पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए भी सूची की जारी, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी 35 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 36 उम्मीदवारों के नाम हैं। लिस्ट में 23 उम्मीदवार आंध्र प्रदेश से हैं जहां पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इस लिस्ट में छह उम्मीदवार महाराष्ट्र, पांच ओडिशा और एक-एक असम और मेघालय से हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।   

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने सूची जारी की है। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO