भारत

दिल्ली पुलिस ने जैश आतंकी को किया गिरफ्तार

Posted on

दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत जैश के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस कथित आतंकी का नाम सज्जाद खान बताया जा रहा है। सज्जाद वही आतंकी है जो पुलवामा हमले से पहले कश्मीर से भाग कर दिल्ली आ गया था।

पुलवामा हमले के बाद दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य सज्जाद खान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से पहले ही सज्जाद भागकर दिल्ली आ गया था।

जानकारी के मुताबिक सज्जाद खान पुलवामा का ही रहने वाला है। उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी। सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था। जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया।

सज्जाद खान के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे, जिन्हें सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया था। अब सज्जाद की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि जैश, दिल्ली में भी हमला कर सकता है। ऐसे में सज्जाद का पकड़े जाना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।

सज्जाद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले का मास्टरमांइड जैश आतंकी मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नम्बरों से बातचीत करते थे। सज्जाद खान को मुदस्सिर ने दिल्ली में एक स्लीपर सेल स्थापित करने का काम सौंपा था। उसे लालकिला के पास लाजपत राय मार्केट से गिरफ्तार किया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO