मनोरंजन

अक्षय कुमार की केसरी ने कमाए 21.50 करोड़, पहले दिन की शानदार शुरुआत

Posted on

2019 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई केसरी
बॉलीवुड –  इस होली पर अक्षय कुमार की केसरी का रंग चढ़ ही गया l बॉक्स ऑफ़िस पर बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी को लेकर बनी इस फिल्म ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग की है l  अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी ने बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है।  फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म में पहले दिन इंडिया में 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसकी जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है।

उन्होंने लिखा-”केसरी ने बॉक्सऑफिस पर आग लगा दी है.यह 2019 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। होली की वजह से सुबह और दोपहर के लिमिटेड शोज थे लेकिन शाम के शोज में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। इसने पहले ही दिन 21.50 करोड़ रु. कमा लिए हैं।”

ये फिल्म सारागढ़ी में हुए ऐतिहासिक युद्ध की सच्ची कहानी पर फिल्माई गई है। इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ईशर सिंह 36 सिख रेजिमेंट की 21 लोगों की एक टुकड़ी के कमांडर थे। सारागढ़ी आज पाकिस्तान के वजीरिस्तान में है, जहां साल 1897 में ये युद्ध लड़ा गया था। इसमें 21 बहादुर सिख जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी।

दुनिया के ऐतिहासिक पांच सबसे बड़े युद्ध की घटनाओं में दूसरा स्थान पर मानी जाने वाली अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 21 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। फिल्म ने ओवरसीज में भी शानदार शुरुआत की हैl केसरी को भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO