खेल

Special Olympics 2019 : भारत ने 300 से ज़यादा पदक अपने नाम किए

Posted on

आबु धाबी में चल रहे विशेष ओलंपिक में भारत का दबदबा अब भी बरकरार है, भारतीय एथलीटों के अब तक के सबसे बेहतर प्रदर्शन के दम पर मेडल की संख्या हुई 300 के पार पहूंची। टीम भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन के बाद दुबई स्थित भारतीय दुतावास ने इन तमाम खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

अबु धाबी में खेले जा रहे स्पैशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में टीम भारत ने इतिहास रचते हुए 300 से ज़यादा पदक अपने नाम कर लिए हैं । स्पेशल ओलंपिक्स में भारत का ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पदक तालिका में भारत के पास 85 स्वर्ण, 153 रजत और 124 कांस्य पदक समेत कुल 362 पदक हैं।

टीम भारत तीन सौ से ज्यादा मेडल जीत कर पदक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद दुबई स्थित भारतीय दुतावास ने इन तमाम खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और होली के अवसर पर घर से दूर होने के बावजूद भी इन सभी खिलाडियों ने अपनों के साथ मिलकर होली को खूब धूम धाम से मनाया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO