खेल

पाकिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक: IPL 2019

Posted on

IPL 2019: पाकिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक, भारतीय क्रिकेट को होगा नुकसान
नई दिल्ली – पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी ने बताया कि इस बार आईपीएल का प्रसारण पाकिस्तान में नहीं किया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। विश्व की सबसे बड़ी T20 लीक के दीवाने दुनिया भर में है, लेकिन इस बार इस लीक को पाकिस्तान में बैन किए जाने का फैसला लिया गया है।

यह फैसला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL2019) को भारत में ना दिखाए जाने के बाद लिया गया। बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के विरोध में भारत के आधिकारिक प्रसारकों (डी स्पोर्ट्स और आईएमजी रिलांयस) द्वारा भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों ने अपनी जान गवांई थी।

चौधरी ने कहा कि पीएसएल के दौरान, जिस तरह से भारतीय कंपनियों और भारतीय सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ व्यवहार किया, उसके बाद हम पाकिस्तान में आईपीएल के प्रसारण को नहीं झेल सकते। उन्होंने कहा, ‘हमने राजनीति और क्रिकेट को अलग रखने की कोशिश की, लेकिन तब भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेना की टोपी पहनकर मैच खेले, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई’।

चौधरी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर आईपीएल को पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया तो इससे आईपीएल और भारतीय क्रिकेट को नुकसान होगा। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिकेट की महाशक्ति हैं। आईपीएल का आगामी सीजन 23 मार्च से 4 मई तक खेला जाएगा। 23 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से अपना पहला मैच खेलेगी। यह मैच चेपॉक में खेला जाएगा। बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीसीसीआई ने IPL की अनुसूची दो भागों में जारी की। फाइनल ग्रुप मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO