संसार

न्यूजीलैंड की हथियार नीति में बदलाव का फैसला, अर्ध स्वचालित हथियारों पर लगेगा प्रतिबंध

Posted on

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुए हमले के बाद जेसिंडा आर्डर्न सरकार ने हथियार देने संबंधि कानून में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से न्यूजीलैंड की हथियार नीति में बदलाव का फैसला लिया गया है इस फैसले के अनुसार अर्ध स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में पिछले दिनों हुए कत्लेआम के बाद सरकार ने हथियार नीति में बदलाव करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड में सभी तरह के अर्ध स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध लगेगा। इसके अलावा सभी असॉल्ट राइफलों पर रोक लगेगी।

जेसिंडा ने कहा कि इनमें ऐसे हथियार भी फायर आर्म्स भी शामिल हैं, जिन्हें अर्ध स्वचालिच हथियारों में बदला जा सकता है। क्राइस्टचर्च स्थित अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में 15 मार्च को हुए हमले में 50 लोगों मारे गए थे। जिनमें 8 भारतीय थे। हमलावर ब्रेंटन टैरेंट ने नमाज के दौरान लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने कहा कि देश में पिछले हफ्ते हुए हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इस हमले के सभी 150 पीड़तों की पहचान कर ली गई है। न्यूज़ीलैंड के पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि जुमे की नमाज़ के लिए हमले में प्रभावित मस्जिदों को खोलने के लिए जांचकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO