भारत
विश्व जल दिवस 2019: लद्दाख में बर्फ स्तूप के माध्यम से जल संरक्षण पर जागरूकता को दिया जा रहा बढावा
विश्व जल दिवस को देखते हुए जम्मू-कश्मीर राज्य के लद्दाख में
बर्फ के स्तूप के माध्यम से जल संरक्षण पर जागरूकता पैदा की जा रही है,
लद्दाख क्षेत्र के कुछ स्थानों पर दर्जनों गांवों में बर्फ के स्तूपों का
निर्माण किया गया है।
विश्व, आज जल दिवस मना रहा है, इस कड़ी
में लद्दाख में बर्फ के स्तूप के माध्यम से जल संरक्षण पर जागरूकता पैदा की
जा रही है। इस साल लद्दाख क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बर्फ के
स्तूपों का निर्माण किया गया। आज मनाए जा रहे विश्व जल दिवस के अवसर पर
लेह जिले के 12 गांवों के बीच बेस्टआइस स्तूप को लेह में आयोजित किया
जाएगा।
पिछले 4 वर्षों से इस क्षेत्र में पर्याप्त बर्फ नहीं गिरी
थी। ग्लोबल वार्मिंग के साथ ग्लेशियर पतले हो गए हैं कुछ ग्लेशियर गायब हो
गए हैं। हालांकि गतवर्षों के बाद इस वर्ष लेह लद्दाख में अच्छी बर्फ गिरी
है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स,
लद्दाख (हैल) ने बर्फ स्तूपों के निर्माण में प्रतिस्पर्धा करने के लिए
गांवों को प्रोत्साहित किया है।
इस आहवान को लेह के युवाओं ने
सकारात्मक रूप से लिया है और इस प्रतियोगिता में 12 से अधिक गांवों ने भाग
लिया है। ग्रामीणों को सामग्री और प्रौद्योगिकी लद्दाख (हैल) की ओर से
प्रदान की है। हिम स्तूपों को स्मरण करने और दुनिया भर में इस बात के लिए
जागरूकता पैदा करने के लिए कि हिमालय ग्लोबल वार्मिंग से कैसे जीवन
प्रभावित होता है पर प्रतियोगिता रखी गई।
इस अवसर पर डाक विभाग ने
बर्फ स्तूपों पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया है। वांगचुक ने आश्वासन दिया
कि गंगलास गांव में इस मौसम में किसान की मदद करने के लिए पर्याप्त पानी का
भंडारण है। उन्होंने कहा कि इससे गंगला गांव के कई घरों को फायदा होगा।