पंजाब

विजीलैंस द्वारा रिश्वत के मामले में दो हवलदारों के खि़लाफ़ पर्चा दर्ज, एक काबू

Posted on

चंडीगढ़ –  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा थाना मोड़, बठिंडा में तैनात दो हवलदारों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार सम्बन्धी केस दर्ज करके एक हवलदार को रिश्वत के 5,000 रुपए नकद और 25,000 रुपए का चैक लेते हुए काबू कर लिया गया। हवलदार चमकौर सिंह और हवलदार दविन्दर सिंह के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह की शिकायत पर रिश्वत का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त दोनों हवलदारों की तरफ से उसके और उसके भाई के खि़लाफ़ एन.डी.पी.एस एक्ट अधीन केस न दर्ज करने के बदले 30,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी हवलदार चमकौर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत के 5,000 रुपए नकद और 25000 रुपए का चैक लेते हुए पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO