पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा टी.वी. चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

Posted on

चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव के मद्देनजऱ मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू द्वारा अपने कार्यालय में पंजाब राज्य में काम कर रहे विभिन्न टी. वी. चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई।मीटिंग को संबोधित करते हुए मुुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पारदर्शी, भयमुक्त और सभी राजनैतिक पार्टियों को चुनाव लडऩे के लिए एक जैसा माहौल मुहैया करवाने के लिए नियम तय किये गए हैं। इन नियमों को सही तरह लागू करने के लिए आयोग की हिदायतों के अनुसार कई टीमें भी स्थापित की गई हैं जो कि लगातार विभिन्न कार्यों का मुल्यांकन कर रही हैं। डा. राजू ने बताया कि टी.वी. चैनलों को यह बात यकीनी बनानी चाहिए कि वह सभी पार्टियों को चैनल पर समान मौका दें और लोगों को इस तरह न महसूस हो कि चैनल किसी एक उम्मीदवार या पार्टी के हक या विरोध में प्रचार कर रहा है। यदि इस बात का ख्याल न रखा जाये तो इससे लेवल प्लेइंग फील्ड पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी चैनल ऐसे इश्तिहार न चलाए जो कि कार्यालय, मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब या भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मंजूर न हो।मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा चुनाव आयोग के ध्यान में लाया गया कि कुछ राजनैतिक पार्टियाँ और उनके नेता और उम्मीदवार भारतीय फ़ौज के जवानों की तस्वीरें अपने चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जिस पर भारतीय चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट हिदायत जारी की कि किसी भी तरह के प्रचार /प्रोपेगेंडा / मुहिम के लिए भारतीय सेनाओं के प्रमुख या किसी भी और अधिकारी / जवान या उसकी तस्वीर या फ़ौज के किसी समारोह की तस्वीर का प्रयोग नहीं कर सकते। चुनाव आययोग द्वारा इस सम्बन्धी समूह राजनैतिक पार्टियों के नेताओं को मीटिंग करके इस सम्बन्धी अवगत भी करवा दिया गया।इस मौके पर उन्होंने आखिरी 48 घंटों और एग्जि़ट पोल तथा पोल और ओपिनियन पोल के प्रसारण सम्बन्धी तयशुदा नियमों बारे भी जानकारी दी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO