जीवन शैली

20 मार्च को मनाया जाता है विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस

Posted on

आज के समय में मुख संबंधी बीमारियां प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं बनती जा रही हैं। इसके लिए मुख्य रूप से तेजी से बदलती जीवन शैली, तंबाकू का व्यापक सेवन और अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना इसका मुख्य कारण माना जाता है। अगर हम मुंह और दांतों की अच्‍छी तरह से देखभाल और तम्‍बाकू सेवन से दूर रहें तो बढ़ते मुख कैंसर के रोगों से भी ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय ओरल डे यानि मुख संबंधी स्वास्‍थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य और सेहतमंद जीवन के लिए मुख संबंधी स्वास्‍थ्‍य के प्रति लोगों को सजग करना बहुत जरूरी है। समय की भी मांग है कि मुख संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य को एक सामाजिक आंदोलन-जन अभियान बनाया जाए। इस संबंध में बच्‍चों को भी ज्यादा जागरूक बनाने की जरूरत है।   

मुख संबंधी स्‍वास्‍थ्‍य की देख-रेख ऐसे करें
ब्रश करें और स्‍वस्‍थ रहें
नियमित रूप से दिन में दो बार दांत साफ करें
रात को सोने से पहले दांत जरूर साफ करें
हर 6 महीने में अपने दंत चिकित्सक के पास जाएं और अपने मौखिक स्वास्थ्य की जांच कराएं
तंबाकू और जरूरत से ज्यादा एल्कोहल का सेवन करने से बचें
फल और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करें
केक, कुकीज़ और कैंडी का ज्यादा सेवन ना करें

मुख स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है, जितना कि समग्र स्वास्थ्य..। ये आपके मुंह, दांत और मसूड़ों को स्वस्थ्य बनाए रखने के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने रखने में मदद करता है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस अच्छे मुख स्वास्थ्य के लाभ उजागर और मुख रोग के बारे में जागरूकता प्रसारित करने और मुख स्वच्छता के रखरखाव को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO