खेल
PCB ने BCCI को दिया 16 लाख डॉलर का मुआवजा
पीसीबी ने बीसीसीआई को 16 लाख डॉलर का मुआवजा दिया। आईसीसी की विवाद
समाधान समिति में पीसीबी ने दलील रखी थी कि समझौते के बावजूद भारत-पाक
सीरीज नहीं खेला गया था। इस समझौते के तहत भारत-पाक को 2015-23 तक 6 सीरीज
खेलनी थी। इस समिति में बीसीसीआई ने पीसीबी से केस जीता लिया।
पाकिस्तान
क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने सोमवार को दावा किया कि पीसीबी ने
आईसीसी की विवाद समाधान समिति में मुकदमा हारने के बाद बीसीसीआई को मुआवजे
के रूप 16 लाख डॉलर यानी करीब 10 करोड़ 98 लाख 2 हजार 800 रुपये की राशि दी
है। पीसीबी ने पिछले वर्ष बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी की विवाद समाधान समिति
के समक्ष लगभग 7 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 4 अरब 80 करोड़ 38 लाख 72
हजार 500 रुपये के मुआवजे का दावा करते हुए मामला दायर किया था।
पीसीबी
ने बीसीसीआई पर दोनों बोर्डों के बीच समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं करने
का मामला दर्ज किया किया था। इस समझौते के मुताबिक 2015 से 2023 तक भारत को
पाकिस्तान के खिलाफ 6 द्विपक्षीय सीरीज में खेलनी थी, जिसे बीसीसीआई ने
नहीं माना। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की दलील थी कि वे पाकिस्तान से इसलिए नहीं
खेल पा रहे है क्योंकि सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।
भारत ने
पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने समझौता ज्ञापन
को कानूनी रूप से बाध्यकारी बताया था। बीसीसीआई ने कहा है कि ये महज एक
प्रस्ताव था।