संसार

चक्रवात ‘इदाई’ ने मोज़ाम्बिक में मचाई तबाही, 200 से अधिक की मौत

Posted on

चक्रवात ‘इदाई’ ने मोज़ाम्बिक में मचाई तबाही, अब तक 200 से अधिक की मौत। ज़िम्बॉब्वे और मलावी भी प्रभावित। पोर्ट सिटी बीरा के पास बूज़ा में फंसे करीब 5 हज़ार लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने शुरू किया अभियान।
पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में भी इदाई तूफान से 98 लोग मारे गए और करीब दो सौ से ज्यादा लापता हैं। पोर्ट सिटी बीरा के पास बूज़ा में फंसे करीब 5 हज़ार लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने अपना अभियान शुरू कर दिया है।
मोज़ाम्बिक में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी समुद्री तूफान ‘इदाई’ में अब तक 200 से अधिक लोग मारे गये हैं। मोज़ाम्बिक के मध्यवर्ती बेइरा में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर पड़ा है, वहां तूफानी हवाओं और अचानक आई बाढ़ से सड़कें और मकान बह गए। कांता राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद करना पड़ा।


Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO