संसार
नीदरलैंड्स गोलीबारी: संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार
नीदरलैंड्स के यूट्रेख़्ट शहर की ट्राम में गोलीबारी कर तीन
लोगों की हत्या करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। अधिकारियों
के मुताबिक हमलावर का मकसद अभी तक साफ नहीं।
नीदरलैंड्स के
यूट्रेख़्ट शहर की ट्राम में कल गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को गिरफ़्तार
कर लिया गया है। यूट्रेख़्ट के मेयर जान वेन ज़ानेन ने बताया कि कल सुबह
ट्राम में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पांच
लोग घायल हुए थे। प्रशासन का कहना है कि ये अभी तक साफ नहीं पाया है कि
हमलावर का मकसद क्या था। बहरहाल नीदरलैंड्स की पुलिस ने 37 साल के तुर्की
के व्यक्ति गोकमेन तानिस को हमले के कई घंटों के बाद हिरासत में लिया।