भारत

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने देश के पहले लोकपाल

Posted on

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष बने देश के पहले लोकपाल। लोकपाल समिति में 4 न्यायिक एवं 4 ग़ैर न्यायिक सदस्य। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश पर की नियुक्ति।
जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष  को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया। लोकपाल की सूची में 8 सदस्य भी हैं। जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष इस समिति के अध्यक्ष भी होंगे।

राष्ट्रपति ने जस्टिस दिलीप बी भोंसले, जस्टिस पीके मोहंती, जस्टिस अभिलाषा कुमारी और जस्टिस एके त्रिपाठी को न्यायिक सदस्य के तौर पर नियुक्ती को मंजूरी दी। दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामासुंदरम, महेंद्र सिंह और डॉ. आईपी गौतम ग़ैर न्यायिक सदस्य के तौर पर नियुक्त किए गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO