भारत

रक्षा अलंकरण समारोह: राष्ट्रपति ने किया वीर जवानों का सम्मान

Posted on

देश की सुरक्षा के लिए अपनी बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले वीर सैनिकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने दो सैनिकों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया

देश की सुरक्षा के लिए अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर जवानों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। आतंक के खिलाफ कार्रवाई में योगदान के लिए सेना के जवान विजय कुमार और सीआरपीएफ जवान प्रदीप कुमार पांडा को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया।

ले. जनरल अनिल भट्ट को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाने के लिए उत्तम युद्ध सेवा मेडल दिया गया। 14 साल की उम्र में घर में घुसे आतंकियों से लोहा लेने वाले जम्मू-कश्मीर के इरफान रमजान शेख को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से नवाजा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO