जीवन शैली

बचपन में पैरासिटामोल लेने वाले बच्चों को होता है अस्थमा का खतरा

Posted on

वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि बच्चों को उनके जीवन के शुरूआती दो वर्षों में बुखार आने पर पैरासिटामोल दवा दी जाती है, तो 18 साल की उम्र तक आते-आते उन्हें दमा (अस्थमा) होने का खतरा बढ़ जाता है।

शोधार्थियों ने कहा है कि पैरासिटामोल खाने से दमा होने का खतरा उन लोगों में ज्यादा है, जिनमें जीएसटीपी1 जीन होती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पैरासिटामोल और दमा के बीच भले ही गहरा संबंध है लेकिन, ऐसा भी नहीं है कि बुखार की दवा लेने से लोगों को दमा हो जाये। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस परिणाम की पुष्टि करने के लिए अभी और शोध करने की जरूरत है।

इस निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए शोधार्थियों ने 18 वर्ष तक की आयु के 620 बच्चों का अध्ययन किया। इसमें शामिल किये गए सभी बच्चों के कम से कम एक परिजन को दमा, एग्जिमा (त्वचा रोग) या अन्य एलर्जी संबंधी बीमारी जरूर थी।


Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO