खेल

स्विस ओपन बैडमिंटन के फाइनल में बी साई प्रणीत को मिली हार

Posted on

भारतीय शटलर बी साई प्रणीत को स्विस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी शी यूकी के हाथों 21-19, 18-21, 12-21 से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत को स्विस ओपन के फाइलन में हार का सामना करना पड़ा है। प्रणीत को विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यूकी ने हराने में सफलता पाई। लगभग दो वर्षों में अपना पहला फाइनल खेल रहे दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 18-21, 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

प्रणीत अंतिम बार जून 2017 में थाइलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत दुनिया के 5वीं वरीयता प्राप्त और ओलिंपिक चैंपियन चेन लोंग को हराकर फाइनल में पहुंचे थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO