व्यापार

छठे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी

Posted on

शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी, सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 35 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद.

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा व्यापार घाटा कम होने से बाजार में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 38,369.59 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा। हालांकि, निवेशकों द्वारा लाभ वाले शेयरों में मुनाफा काटने से सेंसेक्स 37,952.10 अंक के नकारात्मक दायरे में आया। अंत में सेंसेक्स 70.75 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,095.07 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.35 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,462.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 11,530.15 अंक का उच्चस्तर तथा 11,412.50 अंक का निचला स्तर छुआ। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़ा। देश का व्यापार घाटा कम होकर 9.6 अरब डॉलर पर आ गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO