संसार

डोनाल्ड ट्रम्प: आरोप साबित करने के लिए पत्रकारों को करनी होगी कड़ी मेहनत

Posted on

ट्रम्प ने कहा- न्यूजीलैंड हमले के लिए मुझे कसूरवार ठहरा रहा फेक मीडिया
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि न्यूजीलैंड में हुए हमलों के लिए मीडिया उन्हें कसूरवार ठहराने में लगी है। ट्विटर पर अपने 5 करोड़ 90 लाख फालोअर्स से उन्होंने कहा कि आरोप साबित करने के लिए फेक मीडिया को कड़ी मेहनत करनी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा- आरोप साबित करने के लिए पत्रकारों को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था- हिंसक श्वेत राष्ट्रवादियों की संख्या कम, ये लोग बड़ी समस्या नहीं हैं। न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में 50 लोगों की हत्या करने वाले किलर ने ट्रम्प को श्वेत विचारधारा का सिंबल बताया था। ट्रम्प ने कई ट्वीटों के जरिए हमले की निंदा करते हुए न्यूजीलैंड सरकार को सहायता की पेशकश की थी।

ट्रम्प के ट्वीट की डेमोक्रेट्स ने आलोचना की थी। उनका कहना था कि राष्ट्रपति मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जबकि इस समय ज्यादातर विशेषज्ञ श्वेत राष्ट्रवादियों के मुस्लिम, प्रवासियों और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले को गलत ठहरा रहे हैं।  अमेरिकी राष्ट्रपति उस समय विवादों में आ गए जब उन्होंने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा कि हिंसक श्वेत राष्ट्रवादी बड़ी समस्या नहीं हैं। इस विचारधारा से जुड़े लोगों की संख्या काफी कम है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO